फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Being pregnant was the love marriage, abortion was the husband's beating

गर्भवती होने के पर किया था प्रेम विवाह, फिर पति की पिटाई से हुआ गर्भपात

Sat, 15 Oct 2016 12:03 AM IST
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Being pregnant was the love marriage, abortion was the husband's beating
पीड़िता - फोटो : डेमो फोटो

शादी से पहले प्यार में नादानी एक युवती पर भारी पड़ गई। गर्भवती हुई युवती से युवक ने प्रेम विवाह तो कर लिया, लेकिन शादी के बाद से वह उसपर गर्भपात करवाने का दवाब बनाने लगा। 

विज्ञापन


आरोप है कि युवती के विरोध करने पर युवक ने उसकी ऐसी पिटाई की कि उसका गर्भपात हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में कर युवक के खिलाफ मारपीट और भ्रूण हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 26 वर्षीय युवती सपरिवार पटपड़गंज इलाके में रहती है।
विज्ञापन


कुछ माह पहले उसकी मुलाकात त्रिलोकपुरी निवासी अमित कुमार से हुई। मुलाकात प्यार में बदल गई। दो माह पहले युवती को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। उसके बाद दोनों ने मिलकर मंदिर में शादी करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि अमित का परिवार इस बात से खुश नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद पत्नी के प्रति बदल गया पति का व्यवहार

Being pregnant was the love marriage, abortion was the husband's beating

युवती का आरोप है कि शादी के बाद से अमित का व्यवहार भी बदल गया और वह उस पर गर्भपात करवाने का दवाब बनाने लगा। जिसका उसने विरोध किया। उसका आरोप है कि उसका पति सास के साथ मिलकर उसकी पिटाई करने लगा।

वह तंग आकर अपने मायके आ गई। बृहस्पतिवार को अमित उसके घर आया और उसे त्रिलोकपुरी चलने के लिए कहा। उस समय युवती के घर पर कोई नहीं था। युवती के जाने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और गर्भपात करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसके बाद अमित ने युवती के पेट और कमर पर लात घूंसे मारे। 

जिसकी वजह से युवती को खून निकलने लगा। यह देखकर अमित वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने किसी तरह से घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवती का गर्भपात हो गया है। पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में कर लिया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed