{"_id":"57e6ac9a4f1c1b416da82f96","slug":"behavior-was-suspicious-wife-murdered-bodies-dumped","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के चाल-चलन पर था शक तो हत्या कर फेंक दिया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के चाल-चलन पर था शक तो हत्या कर फेंक दिया शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस-थ्री कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या करके शव को गढ़ी-चौखंडी के पास एफएनजी के नजदीक फेंकने का मामला सामने आया है। शव शुक्रवार सुबह पुलिस को मिला।
विज्ञापन
आरोपी पति एक साल के बेटे को लेकर फरार है। पुलिस का कहना है कि पति को महिला के चाल-चलन पर संदेह था और इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। पुलिस मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताने की बात कह रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शहनवाज उर्फ सोनू की शादी दो साल पहले हुई थी। वह पत्नी मुस्कान (23) के साथ काम के लिए नोएडा आ गया और गढ़ी चौखंडी में किराये पर रहने लगा।
विज्ञापन
एक दूसरे के चरित्र को लेकर शक में दोनों में विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ और शहनवाज गांव चला गया तो उसकी पत्नी नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करने लगी।
बृहस्पतिवार को शहनवाज आया और पत्नी के साथ सुलह करके साथ लेकर चला गया। इधर, शुक्रवार सुबह फेस-थ्री पुलिस को एफएनजी के पास एक बिल्डिंग में महिला के शव होने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।
सिर पर गंभीर चोट थी। पत्थर अन्य भारी वस्तु से हमला किया गया था। आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस ने पहचान कराई तो पड़ोसी ने बताया कि मुस्कान अपने पति के साथ गई थी। इसके बाद पड़ोसी की शिकायत पर महिला की हत्या में पति को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।