फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   before mcd election delhi police special cell seize illegal 20 semi automatic pistol

एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा

Sat, 22 Apr 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Apr 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
before mcd election delhi police special cell seize illegal 20 semi automatic pistol
अवैध ह‌थ‌ियारों संग पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 स्वचालित पिस्टल बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम चुनावों को देखते हुए आरोपी अवैध हथियारों की खेप देने दिल्ली आया था। सभी पिस्टल 7.65 बोर की हैं और उन पर यूएसए 32 लिखा हुआ है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर व दिल्ली से सटे यूपी के इलाकों में हथियार सप्लाई करता था।
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, सेल में तैनात इंस्पेक्टर सतेन्द्र मोहन को 20 अप्रैल को सूचना मिली थी कि गांव उतावर का नंगला, पोस्ट शाहपुर, थाना कोसी कलां (मथुरा) निवासी तैयब (25) अवैध हथियारों की खेप लेकर हरकेश नगर बस स्टैंड, मथुरा रोड (दिल्ली) आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

before mcd election delhi police special cell seize illegal 20 semi automatic pistol
अवैध प‌िस्टल - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब साढ़े पांच बजे एक युवक बस से उतरा और उसके कंधे पर बैग लटका हुआ था। वह हरकेश नगर बस स्टैंड पर किसी का इंतजार करने लगा। इंतजार कर जब वह वापस जाने लगा तो पुलिस टीम ने तैयब को पकड़ लिया। उसके बैग से 20 पिस्टल बरामद की गईं।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अवैध हथियारों की खेप सेंधवा, जिला बादवानी (मध्यप्रदेश) निवासी छोटू सरदार से लेकर आया था। ये हथियार उसे दिल्ली के मुकिम, कोसी कलां (मथुरा) के आरिफ, इरफान और मुफीद को देने थे। इन सभी को पांच-पांच पिस्टल देनी थीं।

इससे पहले भी वह दिल्ली, यूपी व हरियाणा में कई बार अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। तैयब पहले गुजरात में कबाड़ी का काम करता था। इसी दौरान वह दिल्ली, हरियाणा व यूपी के अवैध हथियार सप्लाई करने वाले लोगों के संपर्क में आया। आरोपी एक वर्ष पहले भी होडल (पलवल) में गिरफ्तार हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed