फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Became skunk and then looted police car

बदमाश बन गए पुलिस और फिर लूट ली गाड़ी

Mon, 09 Jan 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Became skunk and then looted police car
file photo - फोटो : अमर उजाला

मियांवाली नगर इलाके में पुलिसकर्मी बनकर एक कारोबारी को कार समेत अगवा कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने कारोबारी का हाथ-पैर बांध कर सुनसान जगह पर फेंक दिया और स्कॉर्पियो गाड़ी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मियांवाली थाना पुलिस अगवा कर लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, मो. हनीफ सपरिवार सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। उसका नांगलोई में राशन की दुकान है। गत 6 जनवरी की रात हनीफ करोलबाग से अपने घर आ रहा था। पीरागढ़ी चौक पर उसने एक दुकान से पानी का बोतल लेकर कार में सवार हुआ। इसी दौरान पुलिस की वर्दी में एक युवक उसके पास आया। उसने हनीफ से सुल्तानपुरी जाने की बात कहने पर उसने नांगलोई छोड़ने की बात कही। 
विज्ञापन



युवक के साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी कार में सवार हो गए। जैसे ही कार कुछ दूर चली पुलिस की वर्दी पहने युवक ने हनीफ के कमर में पिस्टल लगा दिया। हनीफ ने कार रोक दी। पीछे बैठे युवकों ने हनीफ को पीछे की सीट पर खींच लिया। वहीं पिछली सीट पर एक शख्स ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और कार चलाने लगा। बदमाश ने हनीफ से 18 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए और उसे इलाके में घुमाते रहे। जब पेट्रोल खत्म होने लगा तो सभी बवाना स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। लेकिन वहां पेट्रोल नहीं मिला। उसके बाद बदमाशों ने जीटी करनाल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया। उसके बाद बदमाश हनीफ को कुंडली बार्डर के पास हाथ पैर बांधकर फेंक दिया और कार लेकर हरियाणा की तरफ भाग गए। किसी तरह से हनीफ अपना हाथ पैर खोलकर ऑटो से घर पहुंचा और फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed