{"_id":"597489c04f1c1b345e8b492a","slug":"bawaria-gang-member-arrested-in-gurugram-with-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, देशी कट्टा और ऑटो बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बावरिया गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, देशी कट्टा और ऑटो बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 24 Jul 2017 03:55 PM IST
सार
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्राइम ब्रांच बिलासपुर ने शनिवार रात को मुखबिर कि सूचना पर बावरियां गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से पुलिस ने एक कट्टा,12 राउंड और एक ऑटो बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई जगह चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। रविवार को पकड़े गए बदमाशों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार रात को क्राइम ब्रांच इंचार्ज सुरेंद्र को सूचना मिली थी कि बिलासपुर क्षेत्र में बावरियां गैंग के कुछ लोग वारदात को अंजाम देने के लिए घुम रहे हैं। टीम बनाकर रात में पेट्रोलिंग शुरू की गई। जिसमें तीनों बदमाशों को बिलासपुर स्थित उप्पल फार्म हाऊस राठीवास के पास अंधेरे में खड़े ऑटो से गिरफ्तार किया गया हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों की पहचान धर्मबीर उर्फ कालिया व बंटी पवार निवासी रेवाड़ी और अजय निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका संबंध बॉवरियां गैंग से है और वह ज्यादातर चोरी व लूटपाट की वारदात को अंजाम देते है।
बता दें कि शुक्रवार को फर्रूखनगर में फौजी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली गई थी। जिसमें पुलिस को शक है कि बावरियां गैंग और कच्छा बनियान गैंग द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है।
हालांकि पकड़े गए बावरियां गैंग के सदस्यों से इस डकैती के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। लेकिन पुलिस ने अभी इस संबंध में जानकारी देने से मना कर दिया है।