फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bavaria gang suspected in the murder of teacher and son.

शिक्षिका और बेटे की हत्या में बावरिया गिरोह पर शक

Wed, 03 Jun 2015 01:06 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Wed, 03 Jun 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
Bavaria gang suspected in the murder of teacher and son.

रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी में शिक्षिका रमनदीप कौर के घर में घुसकर हमला और उनकी और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस को बावरिया गिरोह पर शक है।

विज्ञापन


परिजनों व कालोनी के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। मोबाइल सर्विलांस से भी पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में पुलिस अब बावरिया गिरोह पर घटना को अंजाम देने का शक जता रही है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह रामपार्क एक्सटेंशन कालोनी में अज्ञात बदमाशों ने रमनदीप कौर के घर हमला किया गया था। हमले में रमनदीप कौर, पुत्र भव्य व बेटियां ओसना, मिताली घायल हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमनदीप व पुत्र भव्य की मौत हो गई थी। जबकि ओसना व मिताली का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ लोनी अनिल कुमार ने बताया कि ओसना को होश में आने पर पूछताछ की गई।

उसने बताया कि घटना के समय वह सोई हुई थी। सोते समय ही उसके सिर पर चोट मारी गई है। उसे घटना के संबंध में कुछ जानकारी नही है।

मिताली को अभी तक होश नही आ सका है। सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ी लग रही थी।

मगर मोबाइल सर्विलांस और अन्य जांच से कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में मामला बावरिया गिरोह से जुड़ा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed