फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bank robbed in broad daylight in bondage captive

बंधन बैंक में बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट

Tue, 22 Sep 2015 06:23 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 22 Sep 2015 06:23 PM IST
विज्ञापन
Bank robbed in broad daylight in bondage captive

बंधन बैंक की सेवानगर ब्रांच में मंगलवार दोपहर ग्राहक बनकर घुसे तीन लुटेरों ने स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। बदमाश करीब 15 मिनट बैंक में रहे।

विज्ञापन


वारदात के बाद स्टाफ को ब्रांच में बंद कर बदमाश भाग गए। सिहानी गेट पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढे़।

सेवानगर गली नंबर तीन में बिजेंद्र सिंह का मकान है, इसमें ग्राउंड फ्लोर पर बंधन बैंक की ब्रांच है। ब्रांच मैनेजर प्रमोद हैं। ब्रांच में प्रशांत, सूचि, सुनीता, मंजू और शांता कार्यरत हैं।
विज्ञापन


ब्रांच में शादीशुदा महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए लोन दिया जाता है। मंगलवार को दिल्ली से ऑडिट करने सीनियर अफसर रूपम दत्ता आए थे। बैंक मैनेजर प्रमोद के मुताबिक ‘दोपहर करीब पौने दो बजे लंच टाइम था, शांता फील्ड में थी, बाकी सब लोग ब्रांच में थे। हम लोग बैठे हुए थे, रूपम ऑडिट का काम चेक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक युवक ब्रांच में आया, लोन के बारे में जानकारी मांगी। लंच टाइम होने के कारण उसे पांच बजे के बाद आने के लिए कहा, लेकिन वह बाहर नहीं गया। उसके दो साथी और ब्रांच में घुस गए। तीनों की उम्र करीब 30-35 साल थी, दिखने में अच्छे घर के लग रहे थे।

रूपम और मेरी कनपटी पर तमंचा तानकर लॉकर्स की चाभियां मांगने लगे। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। काउंटर पर रखे तीन मोबाइल अपने पास रख लिए और चाभी से चार लॉकर खोलकर उसमें रखे 1,54,392 रुपये निकाले।

ऑफिस में रखे एक थैले में ही कैश रखा, हमारे पर्स छीने। हमें रूम में लॉक कर दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गए। हमारे शोर मचाने पर फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली आंटी रिंकी ने नीचे आकर दरवाजा खोला। बाहर निकलकर बदमाशों का पीछा किया तो वह पैदल भागते दिखे।’

लूट की सूचना ब्रांच मैनेजर ने पुलिस को दी। सूचना पर सीओ द्वितीय विजय यादव, एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने जांच पड़ताल की। एसओ ने बताया कि ब्रांच मैनेजर ने तहरीर दी है, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सुनीता ने दिखाई हिम्मत तो बदमाशों ने तान दिया तमंचा
सुनीता ने बताया कि बदमाशों ने जब रूपम पर तमंचा ताना तो वह चिल्ला पड़ी, बोली तुम लोग ऐसा कैसे कर सकते हो, हम तुम्हें लूट नहीं करने देंगे। इसके बाद एक बदमाश ने सुनीता को ही गन प्वाइंट पर लिया और बोला कि दोबारा आवाज निकाली तो गोली मार दूंगा।

दरवाजे में फंसा बदमाश का हाथ, पकड़ने को भागा स्टाफ
दरवाजा बंद करते वक्त एक बदमाश का हाथ दरवाजे में फंस गया, स्टाफ उसे पकड़ने भागा, लेकिन तभी बदमाश ने दोबारा तमंचा दिखा दिया। दरवाजे से हाथ निकाला और बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। वह हड़बड़ाहट में बरामदे में रखी साइकिल से भी टकराया।

तीन सौ से ज्यादा ग्राहकों के पैसे ले गए लुटेरे
बंधन बैंक की मिनी ब्रांच में हुई लूट में बदमाश करीब तीन सौ से अधिक ग्राहकों के पैसे ले गए। ये पैसा मंगलवार को ही स्टाफ ने ग्राहकों से कलेक्ट किया था।

ब्रांच मैनेजर प्रमोद ने बताया कि बैंक सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए लोन देता है, जिससे महिलाएं सिलाई, कढ़ाई जैसे काम कर जीवन यापन कर सकें। 15 हजार से 60 हजार रुपये की रकम लोन पर दी जाती है, इसके लिए महिलाओंसे किश्त बांध दी जाती है।

बैंक में सीसी कैमरे और सिक्योरिटी गार्ड नहीं थे
बैंक की इसी मिनी ब्रांच की सुरक्षा रामभरोसे थी। दो साल से यहां पर काम किया जा रहा था, लेकिन न तो सीसी कैमरे लगवाए गए थे, न ही किसी सिक्योरिटी गार्ड को तैनात किया गया था।


सुनसान गली में यह ब्रांच चल रही थी। इसके बारे में पुलिस को जानकारी तक नहीं थी। नियमों के मुताबिक, हर बैंक अपनी ब्रांच के बारे में जानकारी पुलिस को देता है, जिससे की पुलिस रूटीन चेकिंग करती है। बैंक मैनेजर का कहना है कि पहले यह फाइनेंस कंपनी थी, हाल ही में इसे बैंक का दर्जा प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed