{"_id":"c724030bb2dc689c94b87ff61df62210","slug":"bangladeshi-arrested-with-fake-documents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों के साथ बांग्लादेशी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दस्तावेजों के साथ बांग्लादेशी को दबोचा
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
भले ही खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली-एनसीआर में आतंकी हाई अलर्ट जारी किया हो, मगर बांग्लादेशी लोग धड़ल्ले से रह रहे हैं।
विज्ञापन
भारत का फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड बनवाकर रह रहे एक बांग्लादेशी को शुक्रवार रात भोवापुर से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी वीजा लेकर भारत में रह रहा था। पुलिस को शक है कि वह लोगों को बांग्लादेश से लेकर यहां आता था। प्लेसमेंट एजेंसियों और अन्य जगहों पर उनकी सप्लाई करता था।
एसपी सिटी शिवहरि मीणा ने बताया कि आरोपी अब्दुल वारिफ निवासी जिन्ना पाडा, हाजी मलिक कॉलेज रोड, जिला खुलना बांग्लादेश का रहने वाला है। उसके पास से 21 दिसंबर 2015 तक का वैध वीजा मिला।
विज्ञापन
उसके पास से दो मतदाता पहचान पत्र मिले, जिसमें से एक पटपड़गंज दिल्ली और दूसरा ओखला के पते पर बनवाया गया है।
साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया, जो दिल्ली के कस्तूरबा नगर के पते पर है। यह उसने 2500 रुपये दलाल को देकर बनवाया था। साथ ही आधार कार्ड और पैन कार्ड भी मिला।
विज्ञापन