{"_id":"5aa15a874f1c1b013e8b5dd5","slug":"b-sc-student-raped-and-her-porn-video-recorded-by-her-friend-at-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर बीएससी छात्रा से कीया दुष्कर्म और बना डाला अश्लील वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर बीएससी छात्रा से कीया दुष्कर्म और बना डाला अश्लील वीडियो
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
दिल्ली के निजी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने एक युवक पर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। युवती मूलरूप से बरौनी बिहार की रहने वाली है और परिवार के साथ सीलमपुर दिल्ली में रहती है।
विज्ञापन
छात्रा चार मार्च को वेलकम दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त आलोक पांचाल के साथ नोएडा का राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पार्क घूमने आई थी। पार्क घूमने के बाद दोपहर करीब तीन बजे आलोक छात्रा को हरौला के एक कमरे पर ले गया।
विज्ञापन
वहां दोनों ने साथ खाना खाया, इसके बाद छात्रा बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी की हालत में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी ने पुलिस से शिकायत पर वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी है। मामले में छात्रा ने थाना सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच के बाद छात्रा की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन