{"_id":"57ab565b4f1c1be15bee515b","slug":"auto-gang-robbed-again-unconscious-guards-hurled-near-fruit-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो गैंग ने फिर की लूट, बेहोशी की हालत में गार्ड को फल मंडी के पास फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो गैंग ने फिर की लूट, बेहोशी की हालत में गार्ड को फल मंडी के पास फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो गैंग ने शहर में फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस बार बदमाशों ने सवारी को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और सात हजार रुपये नगद, मोबाइल, कपड़े और एटीएम कार्ड लूट
विज्ञापन
बदमाशों ने पीड़ित के एटीम से दो बार में 16,500 रुपये भी निकाल लिए। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना को पुलिस ने चोरी में दर्ज किया है। मूल रूप से एटा निवासी आशीष चौहान सलारपुर में किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन
आशीष एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। 5 अगस्त सुबह करीब 8 बजे सूरजपुर जाने के लिए वह एक ऑटो में बैठ गए। वह ऑटो बदमाशों का था जहां सवारियों को बैठा कर उनसे लूटपाट किया जाता है।
विज्ञापन
ऑटो चालक के अलावा पांच अन्य लोग ऑटो में थे। थोड़ी दूरी पर चलने के बाद बदमाशों ने आशीष चौहान को एक रुमाल में नशीला पदार्थ डाल कर सुंघा दिया।
बेहोश होते ही बदमाशों ने सात हजार नगद, मोबाइल व पर्स लूट लिया। पर्स में एटीएम कार्ड था और पर्स के भीतर एक कागज था, जिसमें एटीएम पिन नंबर लिखा हुआ था।
बदमाशों ने उनके एटीएम से दो बार में 16500 रुपये निकाल लिया और उन्हें बेहोशी की हालत में फेस-2 स्थित फल मंडी के पास फेंक कर फरार हो गए। करीब आधे घंटे बाद जब पीड़ित आशीष को होश आया तो वह फेस-2 थाने पहुंचा।
जहां फेस-2 पुलिस ने उसे सलारपुर पुलिस चौकी जाने को बाला। उसके बाद वह सेक्टर-39 थाने भेजा गया। आशीष ने बताया कि थाने पर पुलिस ने उससे तहरीर लिखवाया और घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज कर ली। ज्ञात हो कि 15 दिन पूर्व ऑटो गैंग ने ही सेक्टर-62 में लूट का विरोध में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या कर डाली थी।
वारदात दर वारदात
7 मार्च सेक्टर-71 से ऑटो में बैठे यात्री से लूटपाट कर ऑटो सवार बदमाशों ने फेस-2 इलाके में फेंका
15 अप्रैल फेस-3 इलाके में ऑटे में बैठी युवती से लूट कर चलते ऑटो से फेंका
9 जून ऑटो गैंग ने सेक्टर-58 और फेस-3 इलाके से दो कारें लूटी
20 जुलाई फेस-2 और फेस-3 इलाके से दो यात्रियों से ऑटो सवार बदमाशों ने लूटा
22 जुलाई सेक्टर-62 में लूट कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या कर शव सड़क पर फेंका