{"_id":"5797b3b24f1c1b012021e258","slug":"auto-driver-s-throat-slit-was-found-dead-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, घर में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, घर में मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
हत्या
बेगमपुर इलाके में मंगलवार सुबह एक ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, राम सिंह (39) बेगमपुर के जैन नगर में रहता था। वह पेशे से ऑटो चालक था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी ने पुलिस को सूचना दी कि राम सिंह की उसके घर में हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि रामसिंह की गला रेतकर हत्या की गई है। साथ ही उसके सिर पर किसी भारी हथियार से वार किया गया है।
घर का सामान ठीक ठाक होने की वजह से पुलिस ने लूटपाट से इनकार किया है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कुछ माह पहले राम सिंह की पत्नी की मौत हो गई थी। उसके बाद से वह अकेले रहता था। पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन