फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aunt of the bride nails rounds.

फेरों से पहले बुआ ने दुल्हन को नाखूनों से नोंचा

Thu, 12 Feb 2015 01:31 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 12 Feb 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
aunt of the bride nails rounds.

सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में उस समय हड़कंप मच गया, जब फेरों से पहले बुआ ने ही दुल्हन को पीटना शुरू कर दिया। नाखूनों से उसका चेहरा नोंच डाला।

विज्ञापन


शोर सुनकर आए लोगों ने बुआ को पकड़कर पीटा और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों का समझौता हो गया तो उसे छोड़ दिया गया। एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। प्राथमिक उपचार के बाद दुल्हन के फेरे हो सके।
विज्ञापन


एसएचओ सिहानी गेट अशोक सिसौदिया ने बताया कि घटना सोमवार रात की है। बैंक्वेट हॉल में शादी हो रही थी। दुल्हन कमरे में तैयार हो रही थी। इसी बीच दिल्ली से उसकी बुआ पति केसाथ समारोह में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह दुल्हन के पास कमरे में चली गई। उसके चरित्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगी। नाखूनों से उसका चेहरा नोंच डाला। दुल्हन के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए।

उन्होंने बुआ को धुन डाला। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। एसएचओ ने बताया कि बुआ के परिवारवालों का कहना था कि वह मनोरोगी है। इस वजह से उसने ऐसी हरकत की।

पारिवारिक मामला होने के कारण उनका समझौता हो गया। इस घटना की वजह से समारोह में गहमा-गहमी का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed