फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempted rape in a moving car, the girl jumped

चलती कार में युवती से रेप की कोशिश

Tue, 06 May 2014 03:40 PM IST
Updated Tue, 06 May 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape in a moving car, the girl jumped

तेज रफ्तार इनोवा कार में जब युवती की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जाने लगा तो युवती ने खुद को बचाने के लिए सड़क पर गाड़ी से नीचे छलांग लगा दी।

विज्ञापन


गाड़ी से कूदने से युवती बुरी तरह घायल हो गई। युवती केशरीर पर काफी चोटें आई हैं। युवती ट्रामा सेंटर में भर्ती है।

आरोपी युवती को काफी देर तक कार में घुमाते रहे और छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करते रहे। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

कार में चीखती रही लड़की

Attempted rape in a moving car, the girl jumped

पुलिस के अनुसार लड़की को शनिवार को अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए निकली हुई थी। लेकिन उसे जिस इलाके में जाना था, उस तरफ के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा था।

तभी एक इनोवा कार वाले ने लड़की को लिफ्ट देने की बात कही। लड़की पहले ने पहले तो संकोच किया, लेकिन फिर काफी देरतक कोई वाहन न मिलने से परेशान होकर कार में लिफ्ट ले ली।

कार में कार चला रहे एक युवक के अलावा एक और मर्द बैठा था। युवती के कार में बैठते ही उसने कार की स्पीड बढ़ा दी और दूसरा युवक लड़की से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा। इस दौरान लड़की चिखती-चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान हो गई युवती

Attempted rape in a moving car, the girl jumped

आरोपियों के हरकत से पहले ही लहूलुहान हो चुकी युवती ने दिल्ली के महिपालपुर फ्लाईओवर से गुड़गांव की तरफ उतरते हुए शिवमूर्ति के सामने एनएच-8 पर गाड़ी की खिड़की खोली और नीचे छलांग लगा दी।

शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई इस शर्मनाक हरकत में युवती बुरी तरह से लहूलुहान हो गई।

युवती को सिर, चेहरा समेत शरीर में कई जगहें चोटें आई हैं। गनीमत ये रही कि युवती जब नीचे कूदी तो पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था।

विज्ञापन

कोलकाता की रहने वाली है लड़की

Attempted rape in a moving car, the girl jumped

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली 23 वर्षीय शिप्रा (बदला हुआ नाम) रोहिणी इलाके में रहती है। शनिवार को उसे ब्रिटानिया चौक से मायापुरी किसी रिश्तदेर से मिलने मायापुरी जाना था।

काफी देर तक उसे कोई वाहन नहीं मिला तो उसे इनोवा कार चालक ने मायापुरी तक लिफ्ट देने की बात कही। शिप्रा इनोवा कार में बैठ गई। मायापुरी में जब शिप्रा ने चालक से गाड़ी रोकने के लिए कहा तो आरोपी ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। आरोपी धौला कुआं होते हुए एनएच-8 पर पहुंच गए।

चालक के अलावा पिछली सीट पर करीब 30 वर्षीय एक युवक भी बैठा हुआ था। वह चलती कार में युवती के साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ करता रहा। युवती चलती गाड़ी में चिल्लाती रही, मगर पुलिस को कहीं भी आवाज नहीं सुनाई।

पुलिस ने किया कार का पीछा, पर पकड़ नहीं पाई

Attempted rape in a moving car, the girl jumped

मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस तुरंत मौकेपर पहुंच गई थी। वसंतकुंज थाना पुलिस आरोपियों के पीछे गुड़गांव तक गई, मगर आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 365(अपहरण) और 354(छेड़छाड़) और 34(दो या उससे ज्यादा) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

वसंतकुंज पुलिस ने इस मामले में एक ऑटो चालक प्रमोद को हिरासत में ले लिया है। हालांकि दक्षिण जिला पुलिस आरोपी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed