फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on the toll for discount, breaking the barrier and escape

टोल पर नहीं मिली छूट तो कर दिया हमला, बैरियर तोड़कर हुए फरार

Sun, 22 May 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 22 May 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
attack on the toll for discount, breaking the barrier and escape

दिल्ली-गुडगांव एक्सप्रेसवे स्थित खेड़कीदौला प्लाजा पर टोल में छूट देने को लेकर कर्मचारियों से मारपीट और हंगामा करने का मामला आया है। टोल कलेक्शन कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने, साजिश रचने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


टोल कलेक्शन कंपनी स्काईलार्क के सिक्योरिटी ऑफिसर कृपाल सिंह ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोटा खंडेवाला निवासी अमरजीत ट्रक लेकर शुक्रवार को टोल पर आया। उसनेे ट्रक की आरसी दिखाते हुए टोल पर छूट देने की मांग की।
विज्ञापन


टोल कर्मी ने जब आरसी और ट्रक नंबर की सर्वर पर जांच की तो पता चला कि ट्रक का पंजीकरण कहीं और हुआ है। गाड़ी का पंजीकरण नूंह निवासी आबिद के नाम पर था, जबकि उसी नंबर के ट्रक को  अमरजीत ने अपने नाम बताया। टोलकर्मी ने आरसी को नकली बताया, इसी बात पर उनमें कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि अमरजीत से स्थानीय लोगों को बुलाकर टोल पर हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने टोल कर्मियों से मारपीट किया और बैरियर तोड़कर बिना टोल दिए निकल गए। कृपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अमरजीत, जीतू और सरजी समेत अन्य दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


पुलिस टोल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को लेकर मामले की जांच कर रही है। टोल पर 31 गांवों के लोगों को टैक्स से छूट है। बताया गया है कि आरोपी फर्जी तरीके से आरसी तैयार कर टोल पर छूट लेने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed