फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on delhi police constables.

दिल्ली: गश्त पर निकले दो सिपाहियों पर हमला, गंभीर

Mon, 20 Oct 2014 12:30 PM IST
Updated Mon, 20 Oct 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
attack on delhi police constables.

राजधानी दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे। बीते दो हफ्तों में चौथी बार पुलिसवालों पर बड़ा हमला हुआ है। तीन दिन पहले सरेआम दिल्ली पुलिस के एसीपी की पिटाई के बाद अब दो सिपाहियों पर हमला हुआ है।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दोनों सिपाहियों को दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये हमला उत्तम नगर में उस वक्त हुआ जब दोनों सिपाही गश्त पर निकले थे।
विज्ञापन


पुलिस पर लगातार हो रहे हमलों से जहां राजधानी की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है वहीं आम जनता में भी रोष है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रही तो उनकी सुरक्षा कैसे करेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

डंडों और पत्‍थरों से किया हमला

attack on delhi police constables.

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को दोनों पुलिस कांस्टेबल गश्त पर निकले थे। नवादा इलाके में उन्हें कुछ संदिग्‍ध लोग नजर आए। उनकी हरकतें देखकर दोनों पूछताछ करने उनके पास पहुंच गए, लेकिन इसी दौरान बदमाशों ने सिपा‌हियों पर हमला कर दिया।

उन्होंने डंडों और पत्‍थरों से सिपाहियों पर हमला किया जिससे दोनों सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गए। एक सिपाही के सिर बदमाशों ने डंडों से चोट पहुंचाई तो दूसरे पर पत्‍थर भी बरसाए।

सिपाही बचाव के लिए चिल्लाते रहे लेक‌िन उन्होंने मारना नहीं बंद किया। इसी दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आ पहुंचे और बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

प‌हले भी हुए हैं बड़े हमले

attack on delhi police constables.

दिल्ली पुलिस पर यह हमला पहली बार नहीं हुआ है। पिछले शनिवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में एक बदमाश ने सरेआम दिल्ली पुलिस पर फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गया था।

उसके अगले ही दिन रविवार को गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मियों पर ऑटो सवार बदमाशों ने हमला किया जिसमें एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

इस घटना के तीन दिन बाद ही दिल्ली पुलिस के एसीपी को रोडरेज में एक नाबालिग युवक ने अपनी मां और उसके दोस्त के साथ मिलकर बीच सड़क पर पीटा था। उन्होंने एसीपी पर हेलमेट और रॉड से हमला किया था।

बीते महीनों में भी लगातार दिल्ली पुलिस बदमाशों के निशाने पर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed