{"_id":"b735734179b6b700d3831ac9e585b393","slug":"attack-on-commonwealth-medal-winner-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ पदक विजेता पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉमनवेल्थ पदक विजेता पर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 04 Sep 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक से गुड़गांव वापस आ रहे कामनवेल्थ गेम विजेता की कार पर बुधवार की रात को वर्ना कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
इस दौरान लगी गोली से घायल साथी को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सेक्टर दस थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ शस्त्र अधिनियम व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें- तेज गाना बजाने से मना किया तो कर दी हत्या
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक विजेता अंतराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी परमजीत सिंह रेलवे में तैनात हैं। बुधवार की सुबह को वो अपने दोस्त दिनेश शर्मा के साथ अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी से रोहतक किसी से मिलने गए थे। वापस आते समय बसई फ्लाई ऑवर पर पहुंचे तो एक हुंडई वरना कार में सवार कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।
परमजीत की कार के रूकते ही वरना गाड़ी में सवार दो युवक नीचे उतरे और पिस्टल निकालकर परमजीत व उसके साथी पर तान दी। पिस्टल देखते ही परमजीत ने गाड़ी को वापस भगा ली। हमलावरों ने गोलियां दाग दी और एक गोली दिनेश के मुंह पर लगी।
पढ़ें-व्यापारी की मौत के विरोध में नेशनल हाईवे जाम
अचानक हुए हमले के चलते परमजीत व उनका साथी घबरा गए और परमजीत कार को लेकर सीधा मेडीसिटी पहुंचे। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। सेक्टर दस थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
जांच एसीपी क्राइम को सौंपी
सेक्टर 10 थाना क्षेत्र में हुई वारदात की जांच पुलिस आयुक्त ने एसीपी राजेश को सौंप दी है। पुलिस को घायलों की ओर से पूरे रुट की जानकारी तो दी गई है, मगर अभी तक हमला होने का कारण नहीं पता चल सका है। ऐसे में पुलिस की अलग-अलग टीम कुछ जानकारी जुटाने में लगी है।