फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   argument between two groups injured a dozen people

दो गुटों के बीच संर्घष में एक दर्जन लोग घायल

Fri, 03 Feb 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 03 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
argument between two groups injured a dozen people
demo pic - फोटो : अमर उजाला

गांव कांगरका में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार को संघर्ष हो गया। इस दौरान न केवल लाठी-डंडेे चले बल्कि काफी देर तक पथराव भी हुआ और गोली भी चलीं। झगडे़ में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन



गांव में तनाव बना हुआ है। सूचना मिलते ही डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना तावडू के अंतर्गत गांव कांगरका में लंबे समय से दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन



दोनों गुटों में कई बार झगड़ा हो चुका है। दोनों गुटों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। बुधवार को बिजली का तार लगाने को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों गुट भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जा रहा है दोनों गुटों की ओर से हथियार निकल आए और उन्होंने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। घटना के बाद मौके पर रास्ते में पत्थर बिखरे हुए थे।


इस घटना में दोनों गुटों के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से एक गुट के रुबीन, मनीष और मुनफैद तथा दूसरे पक्ष के सरपंच मुस्तकीम, आविद और राशिद की हालत गंभीर है। अन्य घायलों के नम ज्ञात नहीं हो सके हैं। कई लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। घायलों को नल्हड़ अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है।



थाना प्रभारी तावडू ओमप्रकाश का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किसी भी गुट की ओर से कोई शिकायत समाचार लिखे जाने तक नहीं मिली है। पुरानी रंजिश के चलते यह झगड़ा हुआ है। पुलिस ने झगड़े में गोली चलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed