फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   another youth beaten in teacher molestation case

शिक्षिका को फोन पर कमेंट करने वाला भागा, पिट गया दूसरा युवक

Fri, 07 Apr 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 07 Apr 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
another youth beaten in teacher molestation case
- फोटो : Demo Pic

अध्यापिका को फोन कर परेशान करने वाले युवक को बुलाकर सबक सिखाने की कोशिश में परिजनों ने गलतफहमी में रूपवास गांव के दूसरे युवक को पीट दिया। आरोप है कि महिला के ससुराल वालों ने सिर पर जानलेवा हमला कर युवक को घायल कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर दादरी कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर शिक्षिका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। रूपवास गांव का एक युवक आए दिन दादरी के स्कूल की अध्यापिका को फोन कर कमेंट करता था।
विज्ञापन


अध्यापिका ने यह बात पति और अन्य परिजनों को दी। आरोपी युवक को सबक सिखाने के लिए परिजनों ने अध्यापिका से फोन करवाकर युवक को दादरी के नवीन अस्पताल के सामने बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को पीट दिया

another youth beaten in teacher molestation case

मंगलवार को कार सवार युवक अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और युवती का इंतजार करने लगा। इस दौरान आरोपी युवक शिक्षिका के परिजनों को देखकर वहां से भाग निकला।

इसी दौरान रूपवास का अन्य युवक बाइक से दादरी में किसी काम से आया था। शिक्षिका के परिजनों ने कमेंट करने वाले युवक के बजाय बाइक सवार युवक को पीट दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नवीन अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिक्षिका के पति और ससुर को पकड़ लिया। बाद में आरोपियों को अन्य युवक की पिटाई करने की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed