{"_id":"5d752f1221274e74f3a7a3d98a9a9f03","slug":"alcoholic-kills-his-wife-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शराबी ने बीवी-बच्ची को हथौड़े से कूच डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस शराबी ने बीवी-बच्ची को हथौड़े से कूच डाला
अमर उजाला, पिलखुवा
Updated Sat, 25 Jan 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पर घर में हुई रार तो बृहस्पतिवार की रात पति ने हथौड़े से पत्नी और बेटी के सिर कूच डाले। बेटी की जान अपनी मां को बचाने के फेर में चली गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथौड़ा बरामद कर लिया है। झगड़ा शराब के लिए जमीन बेचने के बाद पत्नी के जेवर बेचने को लेकर हुआ था।
यह भी पढ़ें: जायदाद से बेदखल बेटे ने मां-बाप को मार डाला
विज्ञापन
शुरुआती झगड़े में अनहोनी की आशंका से बेटा भाग कर अपने बाबा के घर पहुंचा। चीखपुकार पर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला।
बाबा के घर से लोग पहुंचे तो पुलिस के आने पर दरवाजा खोलने की बात कही। सुबह पुलिस पहुंची तो मामला खुला और यह भी पता लगा कि वारदात से पहले आरोपी ने अपने बड़े बेटे को एक कमरे में बंद कर ताला ठोंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आला-ए-कत्ल हथौड़ा बरामद कर लिया है।