फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   alcohol mafia beat a lady, two ladies arrested in this matter

शराब माफिया ने महिला को कसकर पीटा, मामले मे दो महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Dec 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
alcohol mafia beat a lady, two ladies arrested in this matter
arrested

नरेला इलाके में शराब माफिया ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को सूचना देने वाली एक महिला पर जानलेवा हमला किया है। महिला ने उसे रॉड से मारने, कपड़े फाड़ने व निर्वस्त्र कर इलाके में घुमाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं महिला ने घटनाक्रम की वीडियो बनाने की बात भी कही है। पुलिस ने मारपीट व कपड़े फाड़ने के आरोप को सही बताया है, जबकि महिला को निर्वस्त्र किए जाने के आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मामले को गंभीर मानते हुए दिल्ली महिला आयोग ने रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त को 12 दिसंबर को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि बुधवार रात महिला ने नरेला इलाके में सांसी महिलाओं से शराब पकड़वाने मेें मदद की थी। इसलिए उस पर हमला किया गया।

alcohol mafia beat a lady, two ladies arrested in this matter

इलाके से लगभग 350 बोतल शराब पकड़ी गई। शराब पकड़वाए जाने पर शराब माफिया के लोगों ने पुलिस के सामने ही महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। आयोग ने पुलिस से महिला को सुरक्षा देने के लिए कहा था।

बुधवार को नरेला पॉकेट 11 में एक महिला पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें आयोग अध्यक्ष स्वाति जय हिंद, सदस्य प्रोमिला गुप्ता समेत सारिका चौधरी भी मौजूद थीं। इस पंचायत में शामिल महिलाओं ने बताया था कि घरों में अवैध रूप से शराब बेची जाती है।

महिलाओं व लड़कियों का इलाके में निकलना मुश्किल है। इनकी शिकायत पर ही आयोग की अध्यक्ष ने एक घर पर छापा मारा, जहां से बड़ी संख्या में अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने धारा 323, 342, 354, 354बी, 506, 509 के तहत छेड़छाड़, मारपीट, रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी देने के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और अन्य को पकड़ने के  प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश व उसकी पत्नी आशा के खिलाफ मामले दर्ज हैं। राकेश के खिलाफ 21 आपराधिक मामले व आशा के खिलाफ 9 मामले विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed