लिव इन में रहने वाली एयर होस्टेस का बेटे के बाप ने किया दुष्कर्म
- लिव इन रिलेशन में शादी का झांसा देकर बेटे के बाप ने किया दुष्कर्म
एयर होस्टेस ने एनआरआई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
-
- मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने अदालत में दर्ज कराया बयान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिव इन रिलेशन में रहने वाली एयर होस्टेस ने एनआरआई पर दुष्कर्म का अरोप लगाया है। पुलिस ने एयरहोस्टेस की शिकायत पर सोमवार को एनएआरआई के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद अदालत में बयान दर्ज कराया है। एयरहोस्टेस ने एनआरआई के खिलाफ 9 जून को पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी। जिसके बाद मामले की छानबीन कर महिला थाना पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में एयरहोस्टेस ने बताया कि दीपक सिंह के साथ वह काफी समय से लिव इन रिलेशन में रहती थी। दीपक सिंह न्यूजीलैंड के निवासी है। वह फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-44 में फोर्टिस अस्पताल में विदेशी मरीजों से तालमेल रखने का काम करते है।
शादी का झांसा दे शारीरिक संबध बनाए
एयरहोस्टेस ने आरोप लगाया कि लिव इन रिलेशन में रहते हुए दीपक सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबध बनाए। लेकिन शादी करने के लिए आनाकानी करता रहा था। बाद में पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसे एक बच्चा होने की जानकारी भी मिली है।
एयरहोस्टेस की शिकायत पर एनआरआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी मूलरुप से न्यूजीलैंड का रहने वाला है। मामला दर्ज होने के बाद सूचना न्यूजीलैंड ऐंबेसी भेजी जा चुकी है। -दीपक सहारन डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम।