फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Agency director has thrown the house later threatened to kill grandchildren.

एजेंसी संचालक के घर लेटर फेंककर दी बेटे-पोते को मारने की धमकी

Thu, 28 Jan 2016 02:07 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
Agency director has thrown the house later threatened to kill grandchildren.
कोरियर एजेंसी संचालक के घर धमकी से भरा एक लेटर फेंके जाने से हड़कंप मच गया है। परिवार सहमा हुआ है, लेटर में एजेंसी संचालक के बेटे और पोते की हत्या की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


बताया गया है कि उन दोनों की मौत का जिम्मेदार एजेंसी संचालक होगा। बुधवार को कविनगर थाने में इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को ट्रेस करने में जुटी है। 
विज्ञापन


राजनगर निवासी अमरजीत कौर ने बताया कि बुधवार सुबह उनके घर में लेटर पड़ा मिला। लेटर वर्ष 2015 की एक डायरी के पन्ने पर लिखा है, ‘अपने लड़के और पोते की मौत का जिम्मेदार तू खुद होगा।’ यह पता नहीं चल सका है कि लेटर भेजने वाला कौन है, कहां का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ऐसा क्यों किया है, पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश में जुटी है। एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed