फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the rape uncle lit innocent with cigarette, private parts also hurt

फूफा ने मासूम को दुष्कर्म के बाद सिगरेट से जलाया, निजी अंगों पर चोट मारकर किया लहूलुहान  

Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
After the rape uncle lit innocent with cigarette, private parts also hurt
बच्ची के साथ बलात्कार - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

गोविंदपुरी थाना इलाके में रिश्ते में फूफा ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके निजी अंगों पर चोट मारकर लहूलुहान कर दिया। 

विज्ञापन


इसके बाद उसने पीड़ित बच्ची को जलती हुई सिगरेट व बीड़ी से शरीर को कई जगहों से जला दिया। बच्ची के शरीर पर फफोले पड़े हुए हैं। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी फूफा व बुआ को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जांच में पता लगा है कि आरोपी ने  शराब के नशे में बच्ची के साथ इतना क्रूर व्यवहार किया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्ची नैना (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ  गोविंदपुरी क्षेत्र में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पर नैना की बुआ मीना (बदला हुआ नाम) रहती है। चिराग दिल्ली का रहने वाला विक्रमजीत गुलिया उर्फ विक्की मीना के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। 

फूफा के खिलाफ पहले से भी दर्ज है दुष्कर्म का मामला

After the rape uncle lit innocent with cigarette, private parts also hurt
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

इस कारण नैना विक्रमजीत का फूफा बुलाती थी। विक्रमजीत तीन दिन पहले नैना को अपने घर ले आया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची के निजी अंगों पर चोट मार कर लहूलुहान कर दिया। 

इसके बाद आरोपी ने जलती हुई सिगरेट से बच्ची के शरीर को कई जगहों से इस कदर जला दिया कि उसके शरीर फफोले हो गए। लहूलुहान बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

अस्पताल प्रशासन की ओर से गोविंदपुरी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और चोट पहुंचाने जैसी कई धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी विक्रमजीत को वारदात वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। 

मामले को छिपाने के आरोप में नैना की बुआ को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। बुआ-फूफा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी विक्रमजीत के खिलाफ महरौली थाने में वर्ष 2011 में दुष्कर्म व अपहरण का मामला दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed