{"_id":"5048f383ef08728706e604eb3267df01","slug":"after-the-firing-of-the-soldiers-tried-to-rape-routed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की कोशिश के बाद सिपाही ने कराई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप की कोशिश के बाद सिपाही ने कराई फायरिंग
अमर उजाला, वैशाली
Updated Fri, 01 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
कविनगर थाने में तैनात एक सिपाही ने प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी से रेप की कोशिश की। आरोप है कि जब प्रॉपर्टी डीलर और उसके भाई ने सिपाही को पकड़कर पुलिस को सूचना दी तो उसके साथियों ने घर पर आकर फायरिंग की और लाठी डंडों से सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि खोड़ा एसएचओ मामले को दबाने में जुटे रहे। उधर, एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सिपाही को लाइनहाजिर कर जांच बिठा दी है।
खोड़ा के आजाद विहार इलाके में प्रॉपर्टी डीलर पत्नी और छोटे भाई के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में ही कविनगर थाने में तैनात सिपाही रहता है। प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे वह और भाई कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
पत्नी रसोई में थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कांस्टेबल घर में घुस आया और पत्नी से जबरदस्ती करने लगा। पत्नी की चीख सुनकर उन्होंने भाई के साथ सिपाही को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
जब तक पुलिस आती तब तक कांस्टेबल ने फोन से अपने भाई और अन्य लोगाें को बुला लिया। आरोप है कि सिपाही के परिजनों ने घर के बाहर कई राउंड हवाई फायर किए।
इसके बाद लाठी डंडों से महिला, पति और देवर की पिटाई की। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में पुलिस ने शिकायत तक नहीं ली। महिला और देवर के सिर से खून बह रहा था मगर पुलिस ने मेडिकल के लिए नहीं भेजा। वह लोग खुद एमएमजी अस्पताल पहुंचे तो शिकायत पर जीडी नंबर नहीं होने से दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
दुकानदार ने लगाया लूट का आरोप
घटना के दौरान पड़ोस में दुकान चलाने वाली महिला ने आरोपी सिपाही के परिजनों पर बदसलूकी और लूटपाट का आरोप लगाया है।
महिला ने बताया कि उसने युवकों को घर में घुसने से रोका तो कुछ युवक उसकी दुकान में घुस आए और बदसलूकी की। साथ ही गल्ला भी लूट लिया। महिला ने थाना खोड़ा में मामले की शिकायत दी है।