{"_id":"5a2430714f1c1b74698bfa1e","slug":"after-killing-wife-he-cut-his-veins-but-when-he-felt-the-pain-then-he-cancelled-to-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के बाद खुद की नस काटी, दर्द होने पर खुदकुशी का इरादा बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या के बाद खुद की नस काटी, दर्द होने पर खुदकुशी का इरादा बदला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
muder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करावल नगर इलाके में चरित्र पर शक होने पर एक व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने हाथ की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया, लेकिन दर्द होने पर इरादा बदलकर वह थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की तफ्तीश हो रही है। पुलिस के अनुसार, हीरालाल (32) पत्नी डॉली (28) और तीन बच्चों आकाश (9), दीपांशु (3) व बेटी माही (6) के साथ शिव विहार में रहता था। वह प्लंबर है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात वह काम खत्म करने के बाद घर पहुंचा। पत्नी ने खाना नहीं बनाया था। इसे लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में हीरालाल ने पत्नी की पिटाई कर गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
उसके बाद वह रसोई में गया और चाकू लेकर अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की, लेकिन दर्द होने पर वहां से भागकर थाने पहुंचा। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था इसलिए उसने गला दबाकर हत्या कर दी है।
पुलिस ने हीरालाल को हिरासत में लेकर उसके घर पहुंची, जहां कमरे में महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था। मां की मौत से अंजान तीनों बच्चे शव के पास बैठकर खेल रहे थे।