{"_id":"580f72924f1c1bcd75bc319f","slug":"afgan-girl-attacked-a-girl-in-delhi-by-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान किशोरी का दिल्ली में आतंक: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवती को किया लहुलूहान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अफगान किशोरी का दिल्ली में आतंक: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवती को किया लहुलूहान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर कॉलोनी थाना इलाके में उज्बेकिस्तान की युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। युवती को पेट में चाकू के कई घाव लगे हैं। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी अफगानिस्तान की किशोरी समेत दो और अफगान युवकों को गिरफ्तार किया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अफगानिस्तान निवासी किशोरी रेशमा (17,बदला हुआ नाम) भोगल, निजामुद्दीन में सईद अब्दुल्ला महबूब (28) और मोहम्मद शोहराब (28) के साथ रहती थी।
विज्ञापन
सईद अब्दुल्ला महबूब और मो. शोहराब भी अफगानिस्तान के हैं और भारत में ट्रांसलेटर का काम करते हैं। रेशमा की उज्बेकिस्तान की रहने वाली व डबल स्टोरी, लाजपतनगर में रह रही जरीना (34) से कई सालों से जान-पहचान थी।
विज्ञापन
कुछ समय पहले तक रेशमा, जरीना के पड़ोस में रहती थी। कुछ समय पहले रेशमा व जरीना का झगड़ा हो गया था। रविवार रात को रेशमा अफगानिस्तान के दो युवकों को लेकर जरीना के घर पहुंच गई।
रेशमा ने जरीना को घर के बाहर बुलाया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पीसीआर ने जरीना को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर एसआई कमल सिंह व सिपाही शिशुकांत की टीम ने तफ्तीश शुरू की।
एसआई कमल सिंह की टीम ने सईद अब्दुल्ला महबूब और मोहम्मद शोहराब को भोगल से गिरफ्तार कर लिया और रेशमा को पकड़ लिया। रेशमा को जेजे बोर्ड में पेश किया जाएगा।