{"_id":"616575639cde3504cfdd1e5cb9d4c171","slug":"affordable-housing-plan-was-a-start-registration-from-1st-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई सस्ते मकानों की योजना, एक फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आई सस्ते मकानों की योजना, एक फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू
अनिल त्यागी/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 30 Jan 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) एक फरवरी को प्रदेश सरकार की सस्ते फ्लैटों की आवासीय योजना लांच करेगा। ये मकान निमभन आय वर्ग की पहुंच में होंगे।
विज्ञापन
एचपीडीए ने ईडब्लूएस के फ्लैट की कीमत पांच लाख और एलआईजी की 9.30 लाख रुपये निर्धारित की है। एचपीडीए प्रीत विहार फेस दो में इस योजना के तहत चार मंजिला भवनों का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन
एचपीडीए योजना के तहत 115 ईडब्लूएस और 143 एलआईजी फ्लैट बनाएगा। आवेदकों को ड्रा के माध्यम से फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। चार मंजिला इन भवनों में ईडब्लूएस का एरिया 27 वर्ग मीटर और एलआईजी का एरिया 32 वर्ग मीटर कवर्ड होगा।
विज्ञापन
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि इस योजना को एक फरवरी को लांच किया जाएगा और 29 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन खुला रहेगा। इसके बाद आवेदकों में से ड्रा निकाला जाएगा।
इस योजना के तहत बनने वाले आवासों की कीमत अफोर्डेबल रखी गई है, ताकि कमजोर वर्ग के लोग भी इन आवासों को खरीद सकेंगे। जिन लोगों को आवास आवंटित होंगे, उन्हें बैंक से आवासीय ऋण की सुविधा भी मिलेगी।
प्राधिकरण के संपत्ति अधिकारी एसके नागर ने बताया कि ईडब्लूएस फ्लैट की कीमत 4.99 लाख रुपये और एलआईजी फ्लैट की कीमत 9.30 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस चौकी का निर्माण पूरा
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने दिल्ली रोड पर निर्माणाधीन ट्रांसपोर्ट नगर योजना में पुलिस चौकी का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया है।
एचपीडीए उपाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि जल्द ही पुलिस चौकी के इस भवन को पुलिस विभाग को सौंप दिया जाएगा। ज्ञात हो कि प्राधिकरण ने इस पुलिस चौकी के लिए भूमि दी है तथा निर्माण भी प्राधिकरण ने ही अपने पैसे से कराया है।