फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   accountant died in road accident.

कैंटर की टक्कर से अकाउंटेंट की मौत

Fri, 05 Sep 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Fri, 05 Sep 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
accountant died in road accident.

सब्जी मंडी के सामने बृहस्पतिवार शाम रोडवेज बस में चढ़ने के दौरान कैंटर की टक्कर से आवास विकास परिषद के अकाउंटेंट राकेश वर्मा (45) की मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक बस को बीच रोड पर खड़ी करके सवारियां चढ़ा रहा था तभी गलत दिशा में कैंटर चालक के ओवरटेक करने के दौरान अकाउंटेंट उसकी चपेट में आ गये।
विज्ञापन


आविप के वसुंधरा सर्किल के संपत्ति विंग में तैनात जूनियर अकाउंटेंट राकेश वर्मा रोज मेरठ स्थित घर से दफ्तर आते-जाते थे। साथी राकेश जैन ने बताया कि वह राकेश वर्मा के साथ शाम 5 बजे दफ्तर के काम से गाजियाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह साहिबाबाद सब्जी मंडी गेट के सामने बस का इंतजार कर रहे थे। तभी वैशाली की तरफ से आई रोडवेज बस में चढ़ने के लिए बढ़े। चालक ने बस को बीच रोड पर खड़ा कर दिया।

वह दोनों चढ़ ही रहे थे तभी राकेश वर्मा पीछे से ओवरटेक कर रहे कैंटर की चपेट में आ गए। इसके बाद कैंटर बस से टकरा गया। आनन-फानन राकेश को उठाकर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया।


राकेश के सिर और शरीर के अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें आईं हैं। मौका पाकर चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर दफ्तर से भी काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गये।

एसओ लिंक रोड ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

राकेश के सहकर्मियों के अनुसार वह मेरठ के रहने वाले हैं। परिवार में बुजुर्ग पिता, पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं। पत्नी डिप्रेशन में रहती है। ऐसे में उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई है। सूचना के बाद बेटी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

सड़क के बीच से उठाते हैं सवारी
दरअसल, बस चालक सड़क के बीचोबीच बस खड़ी कर सवारी उतारते हैं और चढ़ाते हैं। जिसके चलते पीछे से आने वाले वाहन गलत ओर से ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं।

जिसके चलते दुर्घटनाएं होती हैं। सरकारी बसें होने के चलते ट्रैफिक पुलिसकर्मी बस चालकों पर कार्रवाई भी नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed