{"_id":"56f186f14f1c1b727df14d42","slug":"absconding-minor-nabbed-was-involved-in-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार नाबालिग दबोचा, दोस्तों संग पीटकर की थी युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार नाबालिग दबोचा, दोस्तों संग पीटकर की थी युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक विहार इलाके में अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की हत्या करने के आरोपी नाबालिग को पुलिस ने डेढ़ साल बाद पकड़ा है। युवक नोएडा में मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को उसे वजीरपुर इलाके से पकड़ा। पुलिस हत्या के इस मामले में उसके तीन दोस्तों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट भी फाइल कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। जिला पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने बताया कि वजीरपुर गांव निवासी ज्योति ने 18 अगस्त 2014 को अपने ब्वॉय फ्रेंड संजीव राणा के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
शिकायत में उसने बताया कि 17-18 अगस्त की रात वह संजीव के साथ श्याम चौक स्थित जागरण में गई थी। जहां संजीव की किसी बात को लेकर सूरज, कुंदन और संदीप के अलावा एक नाबालिग से झगड़ा हो गया।
वहां मौजूद लोगों ने सभी को शांत करवाया। देर रात करीब साढ़े तीन बजे चारों आरोपी संजीव के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। संजीव के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया।
पुलिस ने संजीव को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई थी। अशोक विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सूरज, कुंदन और संदीप को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन नाबालिग फरार था।