{"_id":"594473d74351d292010a192eaa131879","slug":"a-prisoner-on-paroll-escapes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल पर छूटा कैदी हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरोल पर छूटा कैदी हुआ फरार
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 03 May 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के आरोप में सजा काट रहा एक बदमाश पैरोल पर जाने के बाद फरार हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस के आला अधिकारियों ने अपने मोबाइल नंबर जारी करते हुए लोगों को इससे जुड़ी सूचना देने की अपील की है।
साथ ही, बदमाश के खिलाफ भोंडसी थाना पुलिस में एक और मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि 2006 में बल्लभगढ़ में हुई हत्या के आरोप में पुलिस ने कालका जी निवासी सुरेंद्र पुत्र बंगाली राम को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें: पार्किंग के जगह कमराः बिल्डरों पर FIR की तैयारी
इसके बाद वह भोंडसी जेल में सजा काट रहा था। 20 फरवरी 2009 को भोंडसी जेल से चार सप्ताह की पैरोल पर बाहर आया था।
इसके बाद वह पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ भोंडसी थाना पुलिस में एक और मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिछले दिनों लूट और हत्या के कई मामले सामने आने के बाद पुलिस को सुरेंद्र पर शक जा रहा है। इस बारे में पुलिस की इंटेलिजेंस टीम भी काम कर रही है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) विवेक शर्मा के अनुसार सुरेंद्र के बारे में जानकारी देने वाली पहचान गुप्त रखी जाएगी।