फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   a prisoner escape from lok nayak jaiprakash hospital in delhi by throwing chilli powder in cops eyes

दिल्लीः पुलिसवाले की आंख में झोंकी मिर्ची और अस्पताल से फरार हो गया कैदी

Mon, 19 Feb 2018 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Feb 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
a prisoner escape from lok nayak jaiprakash hospital in delhi by throwing chilli powder in cops eyes
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल से सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है।

विज्ञापन


दरअसल अस्पताल के डेंटल विभाग में चेकअप के लिए पहुंचा संदीप नाम का एक कैदी सोमवार को पुलिसकर्मी की आंख में मिर्ची झोंक कर फरार हो गया। इस घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस कैदी की तलाश कर रही है।

इस मामले में जो बात सबसे चौंकाने वाली है वो ये कि अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे कैदी के पास मिर्ची पाउडर आया कहां से। यह पूरा मामला पुलिसवालों की मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन


बिना किसी की सांठ-गांठ के कैदी के पास मिर्ची पाउडर मिलना बहुत मुश्किल है। हालांकि अभी इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वैसे अभी यह बात भी सामने नहीं आई है कि आखिर कैदी किस जेल से इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फरार कैदी संदीप झज्जर का निवासी है और वह हत्या के आरोप में जेल में बंद है। आज सुबह वह मेडिकल के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचा जहां वो तीन पुलिसवालों की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक कर भाग गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed