फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   9 years old boy registered case against father in delhi

पिता के खिलाफ मासूम ने दर्ज करवाया केस, कहा- पापा बहुत पीटते हैं

Mon, 01 May 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 May 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
     9 years old boy registered case against father in delhi
delhi crime

छावला इलाके में नौ साल के मासूम ने पिता पर क्रूरता से पिटाई करने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पिटाई की वजह से मासूम का एक हाथ उठ नहीं पा रहा है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल करवाया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बर्ताव की वजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई है। मासूम और उसके दो छोटे भाई बहनों की देखरेख के लिए पुलिस ने उन्हें एक संस्था को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को एक शख्स ने चाइल्ड लाइन को फोन कर बताया कि नजफगढ़ के कश्मीरी कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने बच्चों के साथ क्रूरता से पेश आता है और उनकी पिटाई करता है। चाइल्ड लाइन के पदाधिकारी फोन करने वाले शख्स से मिले और आरोपी के मकान पर पहुंचे। जहां उन्हें नौ साल का बच्चा मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसका एक हाथ उठ नहीं रहा था। 
विज्ञापन


पदाधिकारी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मासूम ने बताया कि उसके पिता अकसर उसे और चार साल के भाई और ढाई साल की बहन की पिटाई करता है। एक दिन पहले पिता ने चोरी का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई की थी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया और उसके बयान पर पिता के खिलाफ मारपीट और बाल अपराध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है। आरोपी के बर्ताव की वजह से कुछ दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई। नौ साल का मासूम ही किसी तरह से खाना बनाकर अपने भाई बहनों को खिलाता था। आरोपी के पास पत्नी का नंबर व मायके का पता नहीं होने की वजह से पुलिस ने बच्चों को एक संस्था को सौंप दिया है। जिससे इन बच्चों का देखभाल हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में पड़ोसियों ने भी आरोपी के क्रूरता भरे व्यवहार के बारे में कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed