{"_id":"594296274f1c1b260c8b4674","slug":"87-thousand-rupees-withdrawn-by-exchanging-atm-card-faridabad-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल गिरोह में दो के खाते खाली किए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल गिरोह में दो के खाते खाली किए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में लोगों के कार्ड बदल कर उनके खाते से रकम उड़ाने वाले गैंग ने एक युवती सहित दो को निशाना बना डाला। ठगों ने कार्ड बदल कर यशिका शर्मा निवासी बनिया वाड़ा और मयंक निवासी सेक्टर तीन के खातों से 91 हजार रुपये निकाल लिए। अलग अलग थानों की पुलिस केस दर्ज कर एटीएम ठगों की तलाश में जुटी है।
यशिका शर्मा के मुताबिक तीन जून को उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत हुई। वह पंचायत भवन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पहुंचीं। वह जब रुपये निकाल रही थी तो पीछे से आए एक युवक ने उनसे पूछा कि एटीएम में रुपये हैं। आरोप है कि वह जवाब देने के लिए मुड़ीं इस दौरान युवक ने उनका डेबिट कार्ड बदल दिया।
मशीन से रुपये नहीं निकलने पर वह वापस हो गईं। शुक्रवार को बैंक गईं तो बताया गया कि उनके खाते में रुपये ही नहीं हैं। वजह पूछने पर बताया गया कि एटीएम कार्ड के जरिए कई बार में उनके खाते से 87 हजार रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने अपना एटीएम चेक किया तो वह उनका नहीं था। उनके खाते से ठगों ने 87 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
दूसरे मामले में सेक्टर-तीन निवासी मयंक जुनेजा ने थाना सेक्टर-सात में मामला दर्ज करवाया है कि फरवरी माह में एटीएम से रुपये निकालने के दौरान ठगों ने उनका कार्ड बदल दिया और उनके खाते से चार हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच साईबर सेल को सौंप दी है। बता दें कि दो दिन पहले भी इसी तरह बदमाशों ने दो लोगों के खातों से हजारों रुपये निकाल लिए थे और खरीददारी भी की थी।