{"_id":"183e7d3b16d0da13a443142aa4ac07f9","slug":"8-crushed-by-drunk-driver-a-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में कार चालक ने 8 को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में कार चालक ने 8 को कुचला, एक की मौत
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Mon, 18 Aug 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ा पुश्ता नंबर-1 पर इतवार बाजार में नशे में धुत कार चालक ने सात महिलाओं समेत आठ को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने कार चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने कार में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर चालक समेत 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रेशमा नामक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाकी 6 महिलाओं और एक पुरुष की हालत भी गंभीर है।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े आठ बजे खोड़ा पुश्ता नंबर-1 में लगे इतवार बाजार की ओर से आई तेज रफ्तार जाइलो कार ने बाजार में खरीदारी कर रहे पांच लोगों को कुचल दिया।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने कार डिवाइडर पर चढ़ा दी। लोगों को कार से इतनी तेज टक्कर लगी कि उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरे। आसपास मौजूद लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़े।
विज्ञापन
जाइलो कार चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे धर-दबोचा। उसकी जमकर पिटाई की और अधमरा कर दिया। पुलिस ने चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया।
इसी दौरान कुछ लोगों ने जाइलो कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे।
वैशाली सेक्टर-1 स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में रेशमा (26), मुन्न प्रसाद, कौशांबी अस्पताल में काजल (25) व बबीता (45), मीनाक्षी अस्पताल में अंशु (30), मंजू देवी व पिंकी (21) और दिल्ली स्थित एलबीएस में सीमा गुप्ता को भर्ती कराया गया।
उपचार के दौरान पुष्पांजलि में रेशमा की मौत हो गई। जबकि बाकी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एसएचओ ने बताया कि कार चालक की पहचान संतोष के रूप में हुई है लेकिन वह बेहोश है। कार टैक्सी नंबर की है, उसके होश में आने के बाद पूछताछ की जा सकेगी।
विधायक डॉक्टरों से भिड़े
कौशांबी अस्पताल में भर्ती घायलों के इलाज में देरी करने पर विधायक अमर पाल शर्मा डॉक्टरों से भिड़ गए। एक घंटा बीत जाने के बावजूद भी घायलों का इलाज शुरू नहीं किया गया था।
विधायक ने जब डॉक्टरों से इलाज नहीं करने का कारण पूछा तो एक डॉक्टर उनसे भिड़ पड़ा। धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। जिस पर डॉक्टर को भी गुस्साए लोगों ने थप्पड़ जड़ दिए।
विधायक ने उस डॉक्टर पर शराब पीकर ड्यूटी पर होने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने कौशांबी अस्पताल प्रबंधन से शिकायत भी की है।