{"_id":"57e92b884f1c1b906c574ddf","slug":"65-lakh-loot-in-delhi-crowed-did-not-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के कर्मचारियों से 65 लाख की लूट, तमाशा देखती रही भीड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी के कर्मचारियों से 65 लाख की लूट, तमाशा देखती रही भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Sep 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर इलाके में सोमवार दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने कपड़ा करोबारी के कर्मचारियों से 65 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय कर्मचारी दफ्तर के पास ही मौजूद बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश जमा कराने जा रहे थे। बदमाशों ने एक कर्मचारी को जमकर पीटा भी।
विज्ञापन
इस बीच भीड़ तमाशबीन बनी रही। बदमाश लूटपाट के बाद रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। खबर मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
घायल को अस्पतान में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, गांधी नगर मेन रोड, कैलाश नगर में राजकुमार ठकुराल का लॉयन गारमेंट्स के नाम से कारोबार है।
विज्ञापन
शनिवार व रविवार दो दिन बैंक बंद होने के कारण राजकुमार के दफ्तर में दो दिन का कैश 65 लाख रुपये इकट्ठा हो गया था। सोमवार सुबह उन्होंने अपने दो कर्मचारी अरुण कुमार (42) और श्याम ठाकुर को पैसे देकर बैंक में जमा कराने के लिए कहा।
दोनों रुपये से भरा बैग लेकर पास में ही मौजूद बैंक की ओर बढ़ने लगे। इस बीच अचानक बाइक सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने दोनों से बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी श्याम पर टूट पड़े। उसे जमकर पीटा। बैग न छोड़ने पर आरोपियों ने पिस्टल निकाल ली।
सूचना पर वारदात की आशंका
कारोबारी राजकुमार ने अपने कर्मचारियों पर किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी की सूचना पर ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।