फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   42 lacs looted from a dead man account by using net banking

नेट बैंकिंग का करते हैं इस्तेमाल तो ये खबर खोल देगी आपकी आंख!

Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
सार

शातिरों ने मृतक के खाते से निकाल लिए 43 लाख
- नेट बैंकिंग के जरिये खाता कर दिया खाली, लोन दिलाने का काम करते हैं आरोपी  
- खाताधारक की 2013 में हो चुकी है मृत्यु, बेटा खाते की जानकारी लेने गया तो खुलासा हुआ

विज्ञापन
42 lacs looted from a dead man account by using net banking

विस्तार

नेट बैंकिंग के सहारे में एक हैकर गिरोह ने एक मृतक के खाते से करीब 43 लाख रुपये निकाल लिए। शातिर गिरोह के सदस्यों ने पहले मृतक के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में फार्म जमा कराया था। इसके बाद नेट बैंकिंग के जरिये उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम ने इस गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है। इनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सराय ख्वाजा निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके पिता श्रीचंद की वर्ष 2013 में मृत्यु हो चुकी है। उनके पिता का सराय ख्वाजा स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ  कॉमर्स की शाखा में खाता था। उनके खाते में 43 लाख रुपये जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने अपने बैंक खाते में कभी भी एटीएम और नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं ली थी। वेदप्रकाश का कहना है कि पिछले दिनों वे अपने पिता के खाते की जानकारी लेने बैंक गए तो उनके होश उड़ गए।

साइबर सेल कर रही जांच

42 lacs looted from a dead man account by using net banking
साइबर क्राइम
पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने खाते से 42 लाख 90 हजार रुपए नेट बैकिंग के जरिये निकाल लिए हैं। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त  कार्यालय को दी। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी थी।

जांच में पता कि आरोपियों ने नेट बैकिंग के जरिए मृतक श्रीचंद के खाते से यह रकम निकाली है। आरोपियों ने नेट बैंकिंग की सुविधा हासिल करने के लिए मृतक के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में फार्म जमा करवाया था।

एसएमएस अलर्ट के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर फार्म में लिखा था। मामले का खुलासा होने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम को थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने आरोपी संजय कॉलोनी निवासी विनय वीर सिंह, सेक्टर सात निवासी हेमंत आर्य व भारत भूषण और सेक्टर 23 निवासी प्रेम और विनोद के खिलाफ  मामले दर्ज कर लिया।

एसीपी क्राइम राजेश चेची ने प्रेसवार्ता में बताया कि पूरे मामले का पता लगाने के लिए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed