{"_id":"1760fe57d3fcc2dab1d5844e621ec814","slug":"4-vip-robbing-trains-including-lucknow-mail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ मेल समेत 4 वीआईपी ट्रेनों में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ मेल समेत 4 वीआईपी ट्रेनों में लूट
अवधेश शुक्ला/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 23 Apr 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने सोमवार की रात चार वीआईपी ट्रेनों में मुरादाबाद आउटर पर एक के बाद एक लूट और डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। लखनऊ मेल अप और डाउन में घुसे बदमाशों ने पांच एसी कोच में सवार यात्रियों से लूटपाट की।
विज्ञापन
हरिद्वार-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस में भी यात्रियों से लूटपाट की गई। लखनऊ मेल से दिल्ली जा रहे मशहूर शायर मुनव्वर राणा भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
पांच किमी के दायरे में डेढ़ घंटे के भीतर हुई ट्रेन लूटपाट की चार घटनाओं से रेलवे में हड़कंप मचा है। फिलहाल लुटेरे गैंग का सुराग नहीं मिला है। यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी ने मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ में डकैती व लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कटघर (मुरादाबाद) आउटर पर रात करीब डेढ़ बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही लखनऊ मेल को चेन पुलिंग कर बदमाशों ने रोका और फिर बी-1 कोच में घुसकर लखनऊ के राहुल मेहरोत्रा की चेन लूटी।
कुछ यात्रियों के बैग छीन लिए। इसके बाद करीब पौने दो बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही लखनऊ मेल के भी एसी कोच ए-1, ए-2, ए-3, बी-3 और बी-5 में भी लूटपाट की। लूटे गए यात्रियों में वसुंधरा गाजियाबाद निवासी सीए दंपति शामिल हैं।
वारदात के बाद लुटेरे यहां से गुजरी हरिद्वार हावड़ा उपासना एक्स. में एक यात्री का बैग लूट ले गए। कुछ देर बाद यहां से गुजर रही श्रमजीवी को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। हालांकि श्रमजीवी में वारदात से जीआरपी ने अनभिज्ञता जताई है।