फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   33 lakh stolen from finance company employee

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के घर से 33 लाख ले उड़े बदमाश

Sat, 06 May 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
33 lakh stolen from finance company employee
चोरी

पांडव नगर इलाके में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के घर से बदमाशों ने 33 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार वाले किसी काम से बाहर गये थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार केके अग्रवाल सपरिवार पॉकेट -ए, फेज-2 मयूर विहार में रहते हैं। उनकी पत्नी स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कार्यरत है। केके अग्रवाल शकरपुर स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे केके अग्रवाल अपने परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए थे। तीन घंटे बाद जब वह घर पहुंचे तो पाया कि उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर उन्होंने घर के पीछे जाकर देखा। वहां बाथरूम की खिड़की टूटी हुई थी। किसी तरह से दरवाजा खोलकर कमरे में गए। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी।


जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे 2.85 हजार रुपये और करीब 30 लाख के हीरे और सोने के गहने गायब हैं। पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह घर से तीन घंटे के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पीड़ित के घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed