{"_id":"596375954f1c1b00708b4695","slug":"3-members-of-car-loot-gang-arrested-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट गिरोह के तीन सदस्य पकड़े गए, कबूला रेडीमेड गारमेंट्स की लॉट लूटने का जुर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लूट गिरोह के तीन सदस्य पकड़े गए, कबूला रेडीमेड गारमेंट्स की लॉट लूटने का जुर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद सेक्टर 21डी में कार लूटने की फिराक में बृहस्पतिवार रात खड़े अंकित निवासी बागपत और संजीव निवासी मुजफ्फरनगर (यूपी) को सीआईए डीएलएफ टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से पुलिस को एक देसी पिस्टल मिली। पूछताछ में उन्होंने कार लूट की दो वारदात और यूपी में रेडीमेड गारमेंट्स की लाट लूट की वारदात अंजाम देना कुबूल किया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर तीसरे साथी अरुण निवासी मुजफ्फर नगर को गिरफ्तार कर लूट की दो कार और गारमेंट्स बरामद किए।
विज्ञापन
मालूम हो 16 जून 2017 को गाजियाबाद में तीन युवकों ने फरीदाबाद के लिए ऑनलाइन कैब बुक करवाई थी। लोनी बॉर्डर निवासी चालक विवेक कुमार कैब में बैठा कर तीनों को फरीदाबाद लाए थे।
विज्ञापन
बाईपास रोड पर शमशाम घाट के पास तीनों युवकों ने कार रुकवा हथियार के बल पर उन्हें बंधक बना लिया था। बदमाश उनकी जेब में रखे 8500 रुपये और मोबाइल छीनने के बाद उन्हें सूनसान जगह पर उतार कर भाग गए थे।
डीसीपी एनआईटी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश कार लूट की घटना को अंजाम देने के लिए सेक्टर 21डी में इकट्ठा हुए हैं, सीआईए टीम ने उन्हें पकड़ लिया। रिमांड के दौरान बदमाशों ने विवेक कुमार की कार के अलावा यूपी के खतौली से लूटी गई स्विफ्ट कार और रेडीमेड गारमेंट्स बरामद करवाए।
तीनों को जेल भेज दिया गया। एसीपी शाकिर हुसैन ने बताया कि शासन के आदेश पर झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर की पुलिस को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है, यह लुटेरे इसी अभियान के तहत पकड़े गए।