{"_id":"e279f3da290fd4b907948c642afb45af","slug":"25-thousand-cheated-friendships-on-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे 25 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे 25 हजार
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Wed, 12 Nov 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतिखंड निवासी महिला से फेसबुक पर दोस्ती कर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर ठगों ने 25 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस फेसबुक अकाउंट का पता लगाने में जुटी है।
नीतिखंड निवासी अंजू सिंह को अक्तूबर माह की शुरुआत में नताली बाला नामक महिला की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। महिला ने एक कंपनी के कुछ प्रोडक्ट की जानकारी फेसबुक पर अंजू को दी।
इसके बाद प्रोडक्ट सस्ते दामों पर देने और उन्हें बेचने के बदले में अच्छा मुनाफा कमाने का ऑफर बताया। नवंबर की शुरुआत में प्रोडक्ट देने के बदले महिला से एक अकाउंट में 25 हजार रुपये डलवा लिए। इसके बाद से फेसबुक अकाउंट से कोई रिप्लाई नहीं आ रहा है।
अब मंगलवार को महिला शिकायत देने थाना इंदिरापुरम पहुंची। एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि शिकायत लेकर फेसबुक अकाउंट की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी कथित महिला को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
फेसबुक पर चल रहा है ठगी का धंधा
ऑनलाइन विज्ञापन के बाद अब ठगों ने फेसबुक को ठगी का हथियार बना लिया है। ऐसे में अगर फेसबुक के जरिए कोई अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करने को कहे तो इन्कार कर दें। अगर प्रोडक्ट बेचने का लालच दे, तो सामने बुलाकर समझ सोचकर रुपये दें। - दीपक वर्मा, सॉफ्टवेयर इंजीनियर