फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2 arrest in factory theft in delhi

गोदाम में चोरी कर रहे चोरों को कारोबारी ने दबोचा

Fri, 23 May 2014 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 May 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
2 arrest in factory theft in delhi

दिल्ली कोतवाली इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स के कारोबारी नितिन अरोड़ा (24) ने बृहस्पतिवार रात गोदाम में चोरी करने वाले दो लोगों को दबोच लिया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान शास्त्री पार्क निवासी मोहम्मद गुलाब और 338, बी-ब्लॉक (शांति पब्लिक स्कूल के पास) गाजियाबाद निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने सामान खरीदने के आरोप में मोहम्मद बिलाल को भी गिरफ्तार किया है। बिलाल की लाजपत राय मार्केट में दुकान है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गीता कॉलोनी निवासी नितिन की कोतवाली इलाके के साइकिल मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान है। नितिन ने बताया कि दो-तीन दिनों से उसके गोदाम से सामान गायब हो रहा था। बृहस्पतिवार रात उसने देखा कि एक युवक गोदाम से एक  कार्टून ले जा रहा है। नितिन उसका पीछा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाब कार्टून लेकर लाजपतराय मार्केट के दुकान नंबर-278 के पास राजेश से बात करने लगा। तभी कारोबारी ने दोनों को दबोच लिया। इस बीच गुलाब ने सर्जिकल ब्लेड नितिन को जान से मारने की धमकी की और भागने लगा। नितिन के शोर मचाने पर लोगों ने दोनों को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, गुलाब ने पहले भी गोदाम से सामान चुराने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed