{"_id":"593977a14f1c1b366e9c81bb","slug":"19-years-girl-gangraped-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" 19 साल की युवती से गैंगरेप, अस्पताल में भर्ती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
19 साल की युवती से गैंगरेप, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणा इलाके में बुधवार को 19 साल की युवती के साथ दो युवकों ने गैंग रेप किया। युवकों की दरिंदगी की वजह से पीड़िता की तबियत बिगड़ गयी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां बृहस्पतिवार को युवती का ऑपरेशन करना पड़ा। उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 19 साल की युवती परिजनों के साथ नारायणा स्थित झुग्गी में रहती है। वह अपने परिजनों के साथ जाट रेजीमेंट सेंटर की साइट पर काम कर रही थी। वहीं हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद कासिम और 19 साल का मुजीबुर रहमान भी काम करते थे। कासिम एल्युमीनियम की खिड़कियों पर शीशा लगाने का काम करता है।
विज्ञापन
आरोप है कि बुधवार को कासिम ने युवती को बहाने से अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मुजीब बाहर ही खड़ा रहा। युवकों ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवकों की दरिंदगी की वजह से युवती की तबियत बिगडने लगी। बावजूद वह काम करने के लिए चली गयी। लेकिन ज्यादा खून निकल जाने उसकी हालत बिगड़ गयी। उसके बाद युवती ने अपने परिजनों को सारी बात बतायी।
विज्ञापन
परिजनों ने उसे पास के बीएलके अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, तबियत बिगड़ जाने की वजह से युवती को लेडी हार्डिंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां बृहस्पतिवार को युवती का ऑपरेशन किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मुजीब ने युवती के साथ रेप किया है या नहीं। पुलिस डॉक्टरों से यह जानकारी भी हासिल कर रही है कि युवकों ने युवती के साथ ऐसी कौन सी दरिंदगी की जिसकी वजह से उसकी तबियत इतनी बिगड़ गयी।