फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   18 years girl gangraped in delhi, one accused arrested

नशीला पदार्थ पिलाकर कार में युवती के साथ गैंगरेप

Thu, 13 Jul 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Jul 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
 18 years girl gangraped in delhi, one accused arrested
rape

पूर्वी जिला के मधु विहार इलाके में 18 साल की युवती को अगवा कर नशीला पदार्थ पिलाकर कार में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका एक जानकार युवक घुमाने के बहाने उसे कार में ले गया। बाद में आरोपी ने पीड़िता को जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता का आरोप है कि कार चला रहे आरोपी के साथी ने भी जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी बेहोशी की हालत में पीड़ित को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। अस्त-व्यस्त हालत में किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और मां को सारी बात बताई। बाद में पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने एक आरोपी सचिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके दूसरे साथी लोकेश उर्फ लवकुश की तलाश कर रही है।   
विज्ञापन

   
पुलिस के मुताबिक सपना (18)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मधु विहार इलाके में रहती है। इनके परिवार का दूध का कारोबार है। गत शुक्रवार को सपना का बड़ा भाई दूध लेने गया था। उसकी मां और दूसरे भाई के साथ बाहर गई थी। घर में सपना अकेली थी। इसी बीच सचिन भाटी नामक उसका जानकार युवक घर पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन का उनके घर आना जाना था। बातचीत के बाद आरोपी सपना को घुमाने के बहाने बाहर ले गया। घर से कुछ दूर एक कार खड़ी थी। दोनों कार में बैठ गए। कार में पहले से सचिन का जानकार लोकेश उर्फ लवकुश बैठा जो कार चला रहा था। कार में बैठते ही सचिन ने जबरन सपना को गिलास में कुछ पिला दिया।    
  
कार को एनएच-24 पर एक सूनसान जगह पर रोक दिया। इधर सपना होश खो बैठी, आरोप है कि पहले सचिन बाद में लोकेश ने उसकी अस्मत लूटी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को वहीं रास्ते में उतारकर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई। परिजनों ने लोकलाज के डर से मामले को छुपाने का प्रयास किया, लेकिन हिम्मत कर परिवार ने रविवार रात को पुलिस को सूचना दी। 


पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद सोमवार को पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर गैंगरेप करने व नशीला पदार्थ पिलाने का मामला दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने सचिन भाटी को दबोच लिया है। अब मधु विहार थाना पुलिस लोकेश की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed