मां को बचाने के लिए पिता को मार डाला!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रोहिणी इलाके में पारिवारिक कलह की वजह से 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने पिता की कृपाण घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी छात्र पिता के शराब पीने की आदत की वजह परेशान था।
पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार बाबू सिंह (42) सपरिवार रोहिणी सेक्टर 16 की सरदार कालोनी में रहता था। परिवार में पत्नी और एक बेटा और एक बेटी है। बाबू सिंह पेशे से ऑटो चालक था और शराब पीने का आदी था।
शराब पीने के बाद वह अक्सर अपनी पत्नी की पिटाई करता था। शराब के नशे में अक्सर लोगों को गाली देता था। जिसकी वजह से परिवार वाले काफी परेशान थे।
थाने से लौटकर गला दबाने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक रविवार रात बाबू सिंह शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी के मना करने पर वह पत्नी की पिटाई करने लगा। परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस परिवार के सदस्यों को लेकर केएन काटजू थाने पहुंची। थाने में पुलिस ने पति-पत्नी को काफी समझाया और दोनों के बीच सुलहनामा करवा दिया।
थाने से निकलने के बाद रास्ते में बाबू सिंह ने एक बार फिर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। घर पहुंचने के बाद उसने पत्नी का गला दबाने की कोशिश की। यह देखकर बाबू सिंह का 15 साल का बेटा अपनी मां को बचाने के लिए आया। बाबू सिंह ने उसे भी पीटा।
उसके बाद गुस्साए किशोर ने कृपाण निकाल कर पिता के सीने और पेट में तीन वार कर दिए। कृपाण लगने के बाद बाबू सिंह वहीं अचेत होकर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद किशोर घर से भाग गया।
जिसे पुलिस ने कुछ देर के बाद ही गुरुद्वारा के पास से दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबू सिंह को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।