फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   15 lakhs online fraud in gurugram

ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 15 लाख की ठगी

Sat, 25 Mar 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 25 Mar 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
15 lakhs online fraud in gurugram

साइबर सिटी में ऑनलाइन ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक महिला को टॉप-10 प्राइज का लालच देकर जालसाजों ने उससे 15 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद न तो महिला को प्राइज मिला और न ही उसके पैसे ही वापस हुए।

विज्ञापन


साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर पांच थाना पुलिस आईटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मनीषा गुप्ता सेक्टर-5 इलाके में रहती हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया है कि उनके पास ऑनलाइन कंपनी टुडे शॉपिंग से एक व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि उसकी कंपनी दिल्ली के मयूर विहार में है।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने कंपनी से प्रोडक्ट खरीदने को कहा। इस पर महिला ने करीब 6 हजार रुपये में कंपनी का प्रोडक्ट खरीदा। इसके बाद फिर महिला को 16 हजार रुपये का प्रोडक्ट खरीदने का फोन आया और महिला ने वह भी प्रोडक्ट खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दोनों पेमेंट डेबिट कार्ड से ऑनलाइन किए गए। महिला ने शिकायत में बताया है कि उसके बाद अजय वर्मा का फोन आया और उसने बताया कि एक क्वीज है, जिसमें 11 हजार रुपये जमा करने पर आपका नंबर टॉप-10 में आ जाएगा और आपको आकर्षक इनाम मिलेगा।

उसके कहने पर महिला ने उसके खाते में पैसे जमा करवा दिए। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पास फिर फोन आया कि शॉपिंग कंपनी बंद हो गई है लेकिन जो पैसे हैं वह कंपनी ही देगी।

महिला का कहना है कि एक के बाद एक करीब एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने फोन कर इनाम व मूल पैसे देने के नाम पर करीब 15 लाख रुपए खाते में जमा करा लिए। बाद में जब महिला ने फोन कर पैसे मांगे तो कर्मचारियों ने टाल मटोल शुरू कर दी।


ठगे जाने का अहसास होने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने टुडे कंपनी प्रबंधन सहित अभय प्रताप, अजय वर्मा, अंशु त्यागी, अमित जैन, विनय, राहुल, प्रांजल, विनोद, स्वाति, एके पांडेय, अभिनव, करन, अनिल, सम्राट, संजीव, सिद्धार्थ, प्रवीन के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed