{"_id":"585f68cd4f1c1b8940eeae76","slug":"15-kg-bags-were-filling-the-air-travel","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैग में 15 किलो भरकर कर रहे थे हवाई यात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैग में 15 किलो भरकर कर रहे थे हवाई यात्रा
भोला पांडेय/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
gold coins
आईजीआई एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात मुंबई जाने वाले दो यात्रियों के बैग से 15 किलो से ज्यादा सोना मिला। सीआईएसएफ जवानों को यह सोना बैग की तलाशी के दौरान मिला। अधिकारियों ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी।
विज्ञापन
आयकर अधिकारियों ने जांच के बाद दोनों यात्रियों को मुंबई जाने की इजाजत दे दी और मुंबई पहुंचने पर दोनों को हिरासत में लेकर आयकर अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे जवानों ने इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई जाने वाले दो यात्री नवनाथन जाधव और प्रमोद जाधव के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके बैग से 15 किलो 852 ग्राम सोना मिला। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने इसकी जानकारी आयकर अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे आयकर अधिकारियों ने विभागीय प्रक्रिया और पूछताछ करने के बाद यात्रियों को मुंबई जाने की इजाजत दे दी। साथ ही आगे की जांच के लिए मुंबई आयकर विभाग को इसकी सूचना दी। मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही आयकर अधिकारियों ने दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया। अधिकारी दोनों यात्रियों से सोना के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।