फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12th student dead body found near his house

घर से चंद कदमों की दूरी पर खून से लथपथ मिली 12वीं के छात्र की लाश

Tue, 17 May 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
12th student dead body found near his house
मृतक छात्र

रणहौला इलाके में रविवार देर रात 12वीं कक्षा के एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। छात्र की शिनाख्त मनजीत (16) के रूप में हुई है। देर रात को पड़ोस में रहने वाले दो लड़के जन्मदिन पार्टी मनाने की बात कहकर मनजीत को घर से बुलाकर ले गए थे।

विज्ञापन


इस बीच देर रात को मनजीत का शव घर से चंद कदमों की दूरी पर नाले में खून से लथपथ मिला। उसका गला रेतने के अलावा शरीर पर चाकू से हमले के 30 निशान थे। पुलिस के मुताबिक मनजीत अपने परिवार के साथ गली नंबर-4, सांई एंक्लेव, मोहन गार्डन में रहता था।
विज्ञापन


इसके परिवार में पिता महेंद्र, मां और एक बड़ा भाई है। मनजीत मोहन गार्डन के एक पब्लिक स्कूल में 12वीं में पढ़ता था।

घर से बुलाकर ले गए थे उसे

12th student dead body found near his house

महेंद्र के मुताबिक रविवार देर रात पड़ोस में रहने वाले कुछ लड़के उनके बेटे को घर से जन्मदिन पार्टी मनाने की बात कर बुलाकर ले गए थे। इसके बाद मनजीत वापस नहीं लौटा। वह अपना मोबाइल भी घर पर ही भूल गया था।

परिवार उसकी तलाश करता रहा। इस बीच घर से चंद कदमों की दूरी पर नाले में पुलिस को उसका शव मिला। मनजीत के गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से 30 हमले किए गए थे। पुलिस आशंका जता रही है कि झगड़े या रंजिश की वजह से उसकी हत्या की गई।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed