फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   12 million of heroin and arrested three smugglers.

12 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को दबोचा

Thu, 27 Nov 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Nov 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
12 million of heroin and arrested three smugglers.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बरेली, उत्तरप्रदेश निवासी गिरोह सरगना भी है। इनके कब्जे से 3.340 किलोग्राम हेरोइन, छह मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी के मुताबिक सेल में तैनात इंस्पेक्टर अत्तर सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि चंद्रशेखर त्रिलोकपुरी इलाके में पुड़िया में हेरोइन बेचता है। वह हेरोइन धर्मराज उर्फ धर्मा के जरिये जावेद खान से लेता है।
विज्ञापन


धर्मराज चंद्रशेखर का जीजा है। पुलिस ने त्रिलोक पुरी में घेराबंदी कर 24 नवंबर को जब धर्मराज चंद्रशेखर को डेढ़ किलो हेरोइन दे रहा था, गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक बड़े रैकेट के सदस्य हैं और गांव गुलाडिया थाना मीरगंज जिला बरेली, यूपी निवासी जावेद खान उन्हें हेरोइन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया और जावेद खान के बारे में पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि जावेद खान के यूपी में बरेली और रामपुर और उत्तरांचल के रुद्रपुर में छिपने के ठिकाने हैं।


पुलिस ने इन तीनों जगह पर दबिश दी और न्यू फ्रेंड सर्किल सोसायटी, रुद्रपुर उत्तरांचल से 25 नवंबर को जावेद को गिरफ्तार कर लिया। जावेद खान ने बताया कि वह हेरोइन मणिपुरी निवासी अनिस से लेता था। अनिस से हेरोइन लेकर ये उसे तैयार करता था। वह करीब 20 वर्षों से इसकी सप्लाई के गोरखधंधे में लगा हुआ था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के करीब 13 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed