फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 minutes three crore robbery in broad daylight, female employees made mortgages

आसपास के लोगों को नहीं हुई भनक, दिनदहाड़े 10 मिनट में तीन करोड़ की डकैती

Wed, 06 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
10 minutes three crore robbery in broad daylight, female employees made mortgages
डकैती - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी सेक्टर-17 इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े कार सवार पांच बदमाशों ने एक ज्वेलरी के शोरूम में डकैती डाली। दस मिनट में बदमाश ज्वेलर के बेटे और कर्मचारी को बंधक बनाकर करीब तीन करोड़ के जेवरात और 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने ज्वेलर पर गोली भी चला दी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। केएन काटजू थाना पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, शोरूम का सीसीटीवी कैमरा खराब होने से पुलिस को जांच में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हरीश शाह सपरिवार पीतमपुरा में रहते हैं। रोहिणी सेक्टर-17 में उनकी शाही ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। वे मार्केट के प्रधान भी हैं। मंगलवार दोपहर उनका बेटा नकुल एक महिला कर्मचारी के साथ दुकान पर मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अन्य युवक दुकान के भीतर घुस गए

10 minutes three crore robbery in broad daylight, female employees made mortgages
डकैती - फोटो : अमर उजाला

दोपहर करीब सवा एक बजे शोरूम में एक युवक आया और अंगूठी दिखाने के लिए कहा। इसी दौरान तीन अन्य युवक दुकान के भीतर घुस गए। सभी के हाथ में पिस्टल और चाकू थे।

बदमाशों ने हथियार के बल पर नकुल और महिला कर्मचारी को बंधक बना लिया। फिर अन्य बदमाश बैग में जेवरात भरने लगे। इसी दौरान नकुल और उसकी महिला कर्मचारी ने बदमाशों का विरोध किया।

गुस्साए बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर दी। फिर एक बदमाश ने नकुल पर गोली चला दी, लेकिन बाल-बाल बच गया। इसके बाद दस मिनट में ही बदमाशों ने सारे जेवरात बैग में रखने के बाद बाहर निकल गए। बाहर सफेद रंग की कार खड़ी थी, जिसमें एक युवक पहले से मौजूद था। सभी कार में सवार होकर फरार हो गए।

किसी को नहीं लगी भनक

10 minutes three crore robbery in broad daylight, female employees made mortgages

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि बदमाश करीब तीन करोड़ के जेवरात व दस लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं।

जांच में पुलिस को पता चला कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन सभी खराब हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बदमाशों ने इतने कम समय में वारदात को अंजाम दिया कि लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बदमाशों के फरार होने के बाद नकुल ने शोर मचाया, तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। नकुल ने बताया कि बदमाशों की संख्या पांच थी और सभी सफेद रंग की कार से आए थे। उसके मुताबिक कार पर नंबर प्लेट नहीं लगा था।

कर्मचारियों से पुलिस कर रही है पूछताछ

10 minutes three crore robbery in broad daylight, female employees made mortgages

जांच में पुलिस को पता चला है कि दुकान में पांच कर्मचारी काम करते हैं। घटना के समय नकुल के अलावा एक महिला कर्मचारी मौजूद थी। पुलिस अन्य कर्मचारियों से पूछताछ में जुट गई है।

हरीश ने पुलिस को बताया कि सुबह में बेटे के साथ शोरूम पर आया, लेकिन घटना के समय बिजली बिल जमा करने के लिए चला गया था। हरीश से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दुकान के सारे जेवरात का इंश्योरेंस किया गया था। इंश्योरेंस कंपनी को इसकी जानकारी दे दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है। अधिकारी के मुताबिक, बदमाशों को इस बात की जानकारी थी कि शोरूम में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब है और दोपहर के समय दुकान में कम लोग मौजूद रहते हैं। पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed