फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 lac fraud on the name of government job in Gurudram

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 10 लाख

Tue, 20 Jun 2017 10:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 20 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
10 lac fraud on the name of government job in Gurudram
- फोटो : अमर उजाला

साइबर सिटी में जालसाझों की कमी नहीं है। एक जालसाझ ने नगर निगम में नौकरी दिलवाने के नाम पर दस लाख रुपये ठग लिए और फरार हो गया।

विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पीड़ित  हंसराज  ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि वह मेवात जिला के तावडू में रहते हैं और बेरोजगार हैं। 6 महीनें पहले नाहरपुर रूपा में मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर निवासी डा. सौरव राघव से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


उस दौरान डॉ. सौरव ने कहा था कि वह पैसे लेकर सरकारी नौकरी लगवाता है। इस पर डॉ. सौरव ने उसे और उसके रिश्तेदारों से नगर निगम में नौकरी लगाने की बात कही और दस लाख रुपये मांगें थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के  चचेरे भाई देशराज को झांसे में लेकर निगम में नौकरी लगाने के नाम पर दस लाख रूपए ले लिए और कहा कि दो महीने के अंदर ज्वाइंनिंग लेटर मिल जाएगा। लेकिन दो महीनें बाद कोई लेटर नहीं आया और इस बारे में जब नगर निगम में पता किया तो ऐसे नौकरी मिलने का कोई प्रावधान नहीं है।

इसके बाद डॉ. सौरव से संपर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हुआ और फोन भी बंद है। बेरोजगार होने के कारण उसके बहकावें में आकर ठगे गए  । इसके बाद ठगी का एहसास होने पर पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed